home page

बिश्नाह रिंग रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

 | 

जम्मू,, 27 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के बिश्नाह रिंग रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एम्स कर्मचारी तरसेम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब तरसेम लाल अपनी बाइक पर सवार होकर बिश्नाह रिंग रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायल तरसेम लाल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया।

फिलहाल घायल एम्स कर्मचारी का इलाज किया जा रहा है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता