हीरानगर के 45 गांवों में लगे एग्रीस्टैक कैंप, किसानों की आईडी बनाने में तेजी
हीरानगर, 07 सितंबर (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा के निर्देश पर उपमंडल हीरानगर के 45 गांवों में एग्रीस्टैक कैंप आयोजित किए गए। कैंपों में किसानों की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करवाई गई।
कैंपों में एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह, तहसीलदार हीरानगर अनूप शर्मा, तहसीलदार मढ़हीन लेख राज, तहसीलदार डिंगा अंब अमित उपाध्याय और एसडीएओ हीरानगर अश्वनी शर्मा सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किसानों को आवश्यक जानकारी दी।
कैंपों का मुख्य उद्देश्य पीएम-किसान लाभार्थियों को एग्रीस्टैक फार्मर आईडी से जोड़ना रहा ताकि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। अधिकारियों ने पात्र किसानों से जल्द से जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

