home page

युवाओं को खेलों से जोड़ने और फिटनेस संस्कृति विकसित करने पर सहमति

 | 
युवाओं को खेलों से जोड़ने और फिटनेस संस्कृति विकसित करने पर सहमति


जम्मू, 02 मार्च (हि.स.)। खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने और कटरा में स्थायी रनिंग कल्चर विकसित करने के उद्देश्य से चैंबर ऑफ ट्रेडर फेडरेशन के उपाध्यक्ष तुषार महाजन ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य, सहायक वन संरक्षक विनय खजूरिया तथा मैकेनिकल इंजीनियर सुमित गंडोत्रा से मुलाकात की।

बैठक के दौरान युवाओं को खेलों से जोड़ने, फिटनेस को जीवनशैली के रूप में अपनाने तथा स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए नियमित खेल मंच और आयोजनों के निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्थानों और खेल संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया ताकि क्षेत्र में खेल संस्कृति का दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में ‘वन लेवल अप स्पोर्ट्स’ से विजय सिंह की उपस्थिति ने चर्चा को और सार्थक बनाया। सभी ने मिलकर कटरा को स्वस्थ, सक्रिय और खेलोन्मुखी भविष्य की ओर अग्रसर करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा