home page

एडीडीसी कठुआ ने एचएडीपी की प्रगति की समीक्षा की, सभी घटकों के पूर्ण कवरेज पर दिया जोर

 | 
एडीडीसी कठुआ ने एचएडीपी की प्रगति की समीक्षा की, सभी घटकों के पूर्ण कवरेज पर दिया जोर


कठुआ, 05 फरवरी (हि.स.)। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरिंदर मोहन शर्मा ने गुरुवार को डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में एचएडीपी के अंतर्गत विभागवार और घटकवार उपलब्धियों, लाभार्थी कवरेज, भौतिक प्रगति तथा किसान साथी पोर्टल के उपयोग की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि दक्ष किसान पहल के तहत कठुआ जिले ने किसान पंजीकरण, स्किलिंग और कोर्स पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। एडीडीसी ने बीज एवं बीज गुणन श्रृंखला, विशिष्ट फसलें, सब्जियां एवं विदेशी सब्जियां, कृषि विपणन, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, मिलेट्स, फार्म मैकेनाइजेशन, ऑटोमेशन और सालभर मशरूम उत्पादन सहित प्रमुख घटकों में संतोषजनक प्रगति पर प्रसन्नता जताई। इसके अलावा डेयरी, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, पशुपालन, फ्लोरीकल्चर और एकीकृत कृषि प्रणाली जैसे संबद्ध क्षेत्रों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एडीडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एचएडीपी के सभी घटकों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता विभाग, बैंक प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया