home page

बसोहली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, एडीसी ने दिए अहम निर्देश

 | 
बसोहली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, एडीसी ने दिए अहम निर्देश


बसोहली, 22 मई (हि.स.)। एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा की अध्यक्षता में एडीसी कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में बताया गया कि आईसीडीएस के तहत पिछले वित्त वर्ष में लाड़ली बेटी योजना के 2716 और मातृत्व वंदना योजना के 471 लाभार्थियों को लाभ मिला। कृषि विभाग ने जानकारी दी कि किसानों को सब्सिडी पर पावर टिलर, रीपर और ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं जबकि बीज भंडारों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जल शक्ति विभाग ने पानी की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही। वहीं सिंचाई विभाग ने बताया कि दो में से एक नहर का निर्माण पूरा हो चुका है और दूसरी पर कार्य जारी है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने बताया कि जिला कैपेक्स के तहत अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य प्रगति पर हैं। एडीसी ने अधिकारियों को बारिश के मौसम से पहले सड़कों को सुचारू रखने के लिए मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, एडीसी ने राशन डिपो में दो माह का स्टॉक उपलब्ध कराने और हर महीने की 20 तारीख को समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया