नशा तस्कर मोहम्मद यासिर पर पिट-एनडीपीएस के तहत कार्रवाई, कोट भलवाल जेल भेजा
| Aug 2, 2026, 14:35 IST
कठुआ 02 अगस्त (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने एक आदतन ड्रग तस्कर के खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे कोट भलवाल केंद्रीय जेल जम्मू भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना की टीम ने मोहम्मद यासिर पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी जगतपुर कठुआ को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ जारी डिटेंशन वारंट को निष्पादित किया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले पहले से दर्ज हैं और वह नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। डिविजनल कमिश्नर जम्मू द्वारा जारी आदेश के तहत आरोपी को निरुद्ध कर केंद्रीय कारागार कोट भलवाल में दाखिल किया गया। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

