home page

कठुआ में अवैध शराब पर कार्रवाई, देसी शराब सहित एक गिरफ्तार

 | 
कठुआ में अवैध शराब पर कार्रवाई, देसी शराब सहित एक गिरफ्तार


कठुआ, 07 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मीरपुर जग्गू क्षेत्र से करीब 10 लीटर देसी अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में पुलिस चैकी नगरी की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर मीरपुर जग्गू इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मंगल सिंह पुत्र करतार चंद निवासी मीरपुर जग्गू नगरी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने के इरादे से रखे हुए था। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना कठुआ में आबकारी अधिनियम की धारा 48(ए) के तहत एफआईआर संख्या 168/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया