home page

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

 | 
7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार


कठुआ, 07 जुलाई (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिलावर क्षेत्र में 7 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुशन कुमार पुत्र पुन्नू राम निवासी धार दुग्नू तहसील बसोहली जिला कठुआ के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में थाना बिलावर में एफआईआर नंबर 68/2019 धारा 380/511 आरपीसी के तहत मामला दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस थाना बिलावर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसके खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत जारी वारंट को निष्पादित किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया