home page

श्रीनगर के नौगाम में गाड़ी की टक्कर से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल

 | 

श्रीनगर, 08 जुलाई (हि.स.)। बुधवार को श्रीनगर के नौगाम इलाके में तिंगन बाईपास के पास एक अज्ञात गाड़ी की टक्कर से श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तैनात सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के नौगाम इलाके में तिंगन बाईपास पर एक अज्ञात गाड़ी ने सीआरपीएफ की 148 बटालियन की डी कंपनी के तीन जवानों को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को तुरंत नौगाम के उजाला सिग्नस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उनकी पहचान के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह