home page

कालाकोट-सुंदरबनी में विकास को रफ्तार, जल शक्ति व सिंचाई परियोजनाओं पर जोर

 | 
कालाकोट-सुंदरबनी में विकास को रफ्तार, जल शक्ति व सिंचाई परियोजनाओं पर जोर


जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। कालाकोट-सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह जानकारी जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने विधानसभा में दी।

मंत्री ने बताया कि यूटी कैपेक्स के तहत 350.15 लाख रुपये जारी किए गए हैं, जिनमें से 107.18 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं जिला कैपेक्स, सीडीएफ, बीडीसी और एसडीआरएफ के तहत 110.47 लाख रुपये जारी कर सभी स्वीकृत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आई एफसी के तहत कई परियोजनाएं विभिन्न चरणों में चल रही हैं, जबकि 226.16 लाख रुपये के नए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही क्षतिग्रस्त ढांचों की सूची वित्त विभाग को भेजी गई है। विधायक रणधीर सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि संसाधनों के वितरण में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो रहा है और सभी क्षेत्रों में जरूरत व प्राथमिकता के आधार पर समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया