छात्रों ने बढ़ी फीस वापस लेने की मांग की
| Jun 22, 2026, 16:12 IST
जम्मू,, 22 जून (हि.स.)।
जम्मू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए फीस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
छात्रों का कहना है कि प्रस्तावित और लगातार बढ़ती फीस से गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और शिक्षा महंगी हो जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में धरना देते हुए जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

