जानीपुर पुलिस ने 7 साल बाद फरार आरोपी को पकड़ा
| Mar 31, 2026, 18:34 IST
जम्मू,, 31 मार्च (हि.स.)।
जम्मू के थाना जानीपुर पुलिस ने पॉक्सो मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील भगत, जो मूल रूप से डोडा के जुड्डी का रहने वाला है और वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहा था, को एफआईआर नंबर 123/2019 के तहत गिरफ्तार किया गया। यह मामला धारा 376, 109, 363 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था, लेकिन विशेष सूचना और लगातार प्रयासों के बाद उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

