home page

स्कूल में बच्चों के लिए आधार नामांकन शिविर आयोजित

 | 
स्कूल में बच्चों के लिए आधार नामांकन शिविर आयोजित


जम्मू, 21 अक्टूबर (हि.स.)। संवेदना सोसायटी के चेयरमैन एवं सामाजिक कार्यकर्ता केशव चोपड़ा ने चिनौर स्थित जीडी गोयनका टॉडलर हाउस स्कूल में बच्चों के लिए आधार नामांकन शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को स्कूल परिसर में ही आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध करवाना और अभिभावकों को नामांकन केंद्रों तक जाने की परेशानी से बचाना था।

केशव चोपड़ा ने कहा कि संवेदना सोसायटी का उद्देश्य बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की जनकल्याणकारी पहल जारी रखने की बात कही। स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका डोगरा और हेडमिस्ट्रेस डॉ. हीना शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल परिसर में शिविर लगने से बच्चों और उनके अभिभावकों को सुविधा मिलती है। इस अवसर पर यूनिक डांस अकादमी के एमडी सुनील शर्मा, तरसेम कुमार, मनोज टंडन, अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा