गांदरबल के वलीवार इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
| Jul 2, 2026, 17:48 IST
गंदरबल, 02 जुलाई (हि.स.)।मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वलीवार इलाके में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिवार के सदस्यों के अनुसार महिला गुरुवार को गांदरबल के वलीवार इलाके में अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को चिकित्सा-कानूनी जांच के लिए भेज दिया गया।
मृत महिला के मायके वालों ने हालांकि उसकी हत्या का आरोप लगाया है और गहन जांच की मांग की है।
अधिकारियों ने बताया कि सभी कानूनी और चिकित्सा औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। इस बीच पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

