अनंतनाग के दोरू में वन्यजीव टीम ने 500-600 किलोग्राम के काले भालू को बचाया
| Oct 23, 2026, 18:35 IST
अनंतनाग, 23 अक्टूबर (हि.स.)। शुक्रवार को वन्यजीव विभाग (डूरू) ने लगभग 500 से 600 किलोग्राम वजनी एक काले भालू को बेहोश करके बचाया।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण वन्यजीव वार्डन के निर्देश पर और अचबल स्थित ब्रिंगी घाटी के रेंज अधिकारी की देखरेख में भालू को बेहोश करके बचाया गया। भालू ने इलाके में दहशत फैला दी थी जिसके बाद वन्यजीव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए भालू को चिकित्सा जांच के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

