home page

घगवाल सैक्टर के रंधवाल क्षेत्र में देर रात को संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मचा

 | 

कठुआ, 27 फ़रवरी (हि.स.)।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे घगवाल सैक्टर के रंधवाल क्षेत्र में देररात को संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रघुबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय हरबंस सिंह निवासी रंधवाल को एक हरे रंग का गुब्बारा मिला जिस पर अंग्रेजी और उर्दू में दिल दिल पाकिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।

गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था तथा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर भी अंकित थी। गुब्बारे पर लिखे संदेश और बने चिन्हों को देखते हुए रघुबीर सिंह ने तुरंत पुलिस थाना घगवाल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता