home page

9.16 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
9.16 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 23 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोगेट मोड़ क्षेत्र में करीब 9.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना कठुआ की पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में लोगेट मोड़ पर विशेष नाका लगाया।

इस दौरान संदिग्ध हालत में जा रहे एक व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान सचिन मेहरा उर्फ वीणू, निवासी खोक्याल, तहसील नगरी, जिला कठुआ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 9.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नशीला पदार्थ जब्त कर लिया।

इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 203/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया