अवैध शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार
| Apr 11, 2026, 19:48 IST
कठुआ, 11 अप्रैल (हि.स.)। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस की कठुआ इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 क्वार्टर जेके एक्साइज व्हिस्की बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मोहिता शर्मा (एसएसपी कठुआ) के समग्र पर्यवेक्षण में थाना राजबाग की टीम ने छन्न रोडियां क्षेत्र में नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 52 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगरेज सिंह निवासी लडोली, तहसील डिंगा अंब (जिला कठुआ) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना राजबाग में आबकारी अधिनियम की धारा 48(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

