जीडीसी महिला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित
कठुआ, 18 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वुमेन कठुआ के ड्रग डी-एडिक्शन सेल एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श सेल द्वारा 13 से 18 अप्रैल तक नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत 13 अप्रैल को जागरूकता रैली से हुई जिसे कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निकाली गई जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ संदेश फैलाया। 17 अप्रैल को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छात्राओं और स्टाफ ने नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रो. सैयद नासिर द्वारा एचईडी एनएमबीए पॉलिसी 2026 पर व्याख्यान दिया गया जिसमें नीति के उद्देश्यों और क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। 18 अप्रैल को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जयपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ जिसमें छात्रों को स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

