home page

बारामूला में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई

 | 

बारामुला, 08 मार्च (हि.स.)।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कवाहर बाला इलाके में रविवार को एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना चंदूसा के एसएचओ अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसएचओ चंदूसा ने बहादुरी दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला और आग बुझाने के अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में भी मदद की।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उनका कहना है कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो आग से बड़ा हादसा हो सकता था। इलाके के लोगों ने एसएचओ चंदूसा और उनकी पूरी टीम की बहादुरी और समर्पण को सलाम किया और कहा कि ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों पर समाज को गर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता