home page

हरियाली का संकल्प-हीरानगर में पौधारोपण अभियान

 | 
हरियाली का संकल्प-हीरानगर में पौधारोपण अभियान


हीरानगर, 02 अगस्त (हि.स.)। एवरग्रीन मॉर्निंग वॉकर्स हीरानगर द्वारा हीरानगर मोड़ मार्ग पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आंवला, चिनार, बेल, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

अभियान में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, सीईओ कठुआ केवल कृष्ण, पूर्व निदेशक कृषि सतीश शर्मा, पूर्व बीडीओ राम दयाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण की जीवनरेखा हैं और प्रत्येक नागरिक को इनके संरक्षण व संवर्धन में योगदान देना चाहिए। प्रतिभागियों ने लोगों से पौधारोपण को नियमित अभियान बनाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया