मीरां साहिब से आर.एस. पुरा तक शांतिपूर्ण विरोध जुलूस निकाला गया
आर.एस.पुरा 09 मार्च (हि.स.)।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की ओर से सोमवार को केंद्र सरकार की कथित मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ मीरां साहिब से आर.एस. पुरा तक शांतिपूर्ण विरोध जुलूस निकाला गया।
बड़ी संख्या में मजदूरों, किसानों और आम लोगों ने इसमें हिस्सा लेते हुए सरकार की नीतियों और प्रस्तावित कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को रद्द करने तथा चारों मजदूर कानूनों को वापस लेने की मांग भी की।
यह जुलूस इंदिरा नगर, मीरां साहिब से शुरू होकर आर.एस. पुरा में समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मजदूरों, किसानों और आम लोगों ने भाग लिया और सरकार की नीतियों तथा प्रस्तावित कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार अमेरिका के साथ ट्रेड डील को कैंसिल करें साथ ही चार मजदूर कानून को रद्द करें। उन्होंने कहा कि ये नीतियां आम लोगों की आजीविका और अधिकारों को प्रभावित कर रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

