पहलगाम के एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा
| Mar 17, 2026, 13:30 IST
श्रीनगर, 17 मार्च (हि.स.)।
एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिनाग जिले में पहलगाम के लारिपोरा इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को भीषण आग लग गई जिसने एक होटल की 3 इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज स्टेशन पहलगाम ने अपनी पहली दमकल टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में मदद के लिए फायर स्टेशन सल्लार अनंतनाग और फायर स्टेशन अशमुकाम से भी अतिरिक्त सहायता टीमें मौके पर भेजी गईं। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

