home page

सांबा के सिडको औद्योगिक परिसर में एक कार्यालय कक्ष के अंदर पाया गया एक मृत व्यक्ति

 | 

सांबा, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शनिवार को सांबा जिले के सिडको उद्योगिक परिसर में एक कार्यालय कक्ष के अंदर एक व्यक्ति मृत पाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक सांबा स्थित औद्योगिक परिसर के तीसरे चरण में कार्यरत था। उसे सहकर्मियों ने बेहोश पाया जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी कमल कुमार के रूप में हुई। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता