home page

नौशेरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक व्यक्ति मृत मिला

 | 

राजौरी, 15 सितंबर (हि.स.)l मंगलवार को राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में लंबरी में नेशनल हाईवे के पास एक व्यक्ति मृत पाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि शव को वहां से गुज़र रहे लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। उन्होंने कहा कि शव को पहचान के लिए रखा गया है जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच पुलिस ने उन लोगों से अपील की है जिनके पास मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, वे आगे आएं और उसकी पहचान करने में मदद करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता