सांबा में एक दुकान के अंदर व्यक्ति मृत मिला
| Oct 16, 2026, 16:17 IST
सांबा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। शुक्रवार को सांबा बस स्टैंड के पास मेन चौक के निकट एक दुकान के अंदर 34 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति दुकान के अंदर बेहोशी की हालत में मिला था। बाद में उसकी पहचान सांबा जिले के नगरोटा गांव के रहने वाले रवि कुमार (34) के रूप में हुई। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

