श्रीनगर के नूरबाग में एक व्यक्ति पाया गया मृत
| Nov 16, 2026, 19:36 IST
श्रीनगर, 16 नवंबर (हि.स.)। श्रीनगर के नूरबाग इलाके में एक किराए के कमरे में 70 वर्षीय एक विदेशी व्यक्ति मृत पाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति श्रीनगर के नूरबाग के पुश मोहल्ला स्थित एक किराए के कमरे में मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक एक मदरसे के लिए चंदा इकट्ठा करता था और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ था।
पुलिस दल मौके पर पहुंचा और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक की पहचान बिहार निवासी अब्दुल हकीम के पुत्र ज़ैनुल आबिदीन (70) के रूप में हुई। इस बीच मृत्यु के कारण का पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

