home page

बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में आज एक बड़े भूस्खलन की खबर आईं सामने

 | 

बारामुला, 19 मार्च (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में आज एक बड़े भूस्खलन की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ी से पत्थर और मलबा तेजी से नीचे गिर रहा है।

भूस्खलन के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके की जमीन कमजोर हो गई है जिससे उरी क्षेत्र में ऐसे हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले स्थिति की जानकारी जरूर लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता