home page

शिव धाम श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 | 

पुंछ, 24 अगस्त (हि.स.)। देश भर की ही तरह पुंछ जिले में भी भगवान शंकर को सबसे प्रिय महीने सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ के अनादिकाल के शिव धाम श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जहां सुबह तड़के से हजारों की संख्या में शिव भगतों द्वारा मंदिर में भगवान के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन किए जा रहे हैं।

जहां एक तरफ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की राष्ट्र व्यापी यात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि हमारा बड़ा सोभाग्य है कि हमें सावन के अंतिम सोमवार को बुड्ढा अमरनाथ में दर्शन पूजन का अवसर मिला है।

वहीं स्थानीय भगतों और श्री बुड्ढा अमरनाथ के पुजारी पंडित राकेश शर्मा का कहना है कि सावन में शिव की पूजा-अर्चना का बड़ा महत्व है। उसमें भी सावन के सोमवार का बहुत बड़ा महत्व है जो व्यक्ति वर्ष भर शिव की पूजा-अर्चना नहीं कर सकते हैं वे सावन मास में शिव की पूजा करते हैं तो उन्हें पूरे वर्ष की पूजा का फल प्राप्त होता है।

जो केवल सावन के सोमवार को शिव को एक लोटा जल अर्पित करता है भगवान भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता