home page

सफाई से ही स्वस्थ समाज-कठुआ में स्वच्छता संकल्प जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
सफाई से ही स्वस्थ समाज-कठुआ में स्वच्छता संकल्प जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कठुआ, 05 अगस्त (हि.स.)। नगर परिषद कठुआ द्वारा शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय जम्मू के तत्वावधान में मुख्य बाजार कठुआ में स्वच्छता संकल्प जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरिंदर मोहन शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

अपने संबोधन में एडीसी ने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी नागरिकों को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कूड़ा न फैलाने तथा स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, दुकानदारों व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रेड एफएम के आरजे सारंग ने भी लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा छात्रों से स्वच्छता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का संदेश दिया गया और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने व वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया