home page

उधमपुर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान एक हेड कांस्टेबल की बेहोश होने के बाद हुई मौत

 | 

उधमपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की शनिवार को उधमपुर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान बेहोश होने से मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी अचानक बेहोश हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के गुरसाई निवासी हेड कांस्टेबल बशीर अंजुम के रूप में हुई है। वह वर्तमान में उधमपुर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता