home page

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में 13 अप्रैल को कठुआ में निकलेगी नशा विरोधी भव्य पदयात्रा

 | 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में 13 अप्रैल को कठुआ में निकलेगी नशा विरोधी भव्य पदयात्रा


कठुआ, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कठुआ द्वारा एक व्यापक जनजागरूकता पहल के तहत “नशे के खिलाफ पद यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 13 अप्रैल 2026 को सुबह 10ः30 बजे आयोजित होगी, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

इस महत्वपूर्ण अभियान में माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति भी प्रस्तावित है, जो इस पहल को और अधिक प्रेरणादायक बनाएगी। पदयात्रा का शुभारंभ कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम से होगा और इसका समापन सरकारी डिग्री काॅलेज में किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागी नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश देते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेंगे। जिला प्रशासन ने आम जनता, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और सरकारी कर्मचारियों से इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज को एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त दिशा की ओर अग्रसर करना है। प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि “नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां”। यह पहल न केवल एक कार्यक्रम है, बल्कि एक जनआंदोलन का रूप ले रही है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अहम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया