home page

छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद एक सरकारी स्कूल का शिक्षक तत्काल निलंबित

 | 

जम्मू, 16 सितंबर (हि.स.)। जम्मू संभाग के रामबन जिले में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि 14 सितंबर को गठित एक जांच समिति द्वारा प्रस्तुत औपचारिक रिपोर्ट के बाद जोन गूल के सरकारी हाई स्कूल हारोगे में तैनात रईज़ अहमद के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। स्कूल में शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली एक छात्रा की शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे।

रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिक्षक को जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1956 के नियम 31 के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान अहमद जोन खारी के सरकारी प्राथमिक स्कूल भट्टा से जुड़े रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता