कठुआ में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 16 मई को, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
कठुआ, 15 मई (हि.स.)। कठुआ में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 मई शनिवार को एक निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रो. के. बी. अबरोल मेमोरियल कैंसर आउटरीच मिशन के तहत आयोजित होगा जो सेवा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास है।
यह शिविर गुप्ता हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कठुआ में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मानवीय पहल का आयोजन “लाजवंती भगतनाथ रेडिएशंस ऑफ होप” (कैंसर केयर फाउंडेशन ट्रस्ट, जम्मू-कश्मीर) के तत्वावधान में किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का सहयोग भी शामिल है। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे जिनमें डॉ. अमित सूरी (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. सुरभि कुडयार (ब्रेस्ट ऑनकोप्लास्टिक सर्जन), डॉ. अविनाश राजरा (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) और डॉ. दीपक अबरोल (क्लीनिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) शामिल हैं। इस दौरान लोगों को निःशुल्क कैंसर जांच, परामर्श, जागरूकता और प्रारंभिक पहचान से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते कैंसर की जांच कराकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

