7 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 05 फरवरी (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कठुआ पुलिस ने थाना कठुआ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 7 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। जानकारी के अनुसार थाना कठुआ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली वस्तु बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल डोगरा उर्फ समुंदर, निवासी वार्ड नंबर-08 कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 68/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

