home page

गांधी ग्लोबल फैमिली कश्मीर का प्रतिनिधि मंडल उपराज्यपाल से मुलाकात की

 | 

श्रीनगर, 3 जुलाई(हि.स.)। गांधी ग्लोबल फैमिली कश्मीर के अध्यक्ष पद्म श्री डॉ. एसपी वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और नशामुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के मादक द्रव्यों के सेवन से निपटने में व्यापक प्रभाव की सराहना की।

उपराज्यपाल ने संगठन की सामाजिक पहलों की प्रशंसा की और सदस्यों से शांति, सांप्रदायिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, युवा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने समर्पित प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता