home page

वेदों की ओर लौटने का आह्वान, परमेश्वर ही जगत का आधार-स्वामी राम स्वरूप जी

 | 
वेदों की ओर लौटने का आह्वान, परमेश्वर ही जगत का आधार-स्वामी राम स्वरूप जी


कठुआ, 19 जून (हि.स.)। वेद मन्दिर योल में चल रहे 78 दिवसीय चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के 69वें दिन स्वामी राम स्वरूप जी योगाचार्य ने श्रद्धालुओं को अथर्ववेद काण्ड 4 सूक्त 30 के माध्यम से परमेश्वर के स्वरूप का ज्ञान दिया।

उन्होंने बताया कि परमेश्वर ही समस्त जगत का एकमात्र आधार और सर्वश्रेष्ठ सत्ता है। वही मनुष्यों को ज्ञान प्रदान करता है और तप व साधना के आधार पर योग्य व्यक्तियों को तेजस्वी, ज्ञानी और ऋषि बनाता है। स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य परमेश्वर के दिए हुए साधनों से जीवन यापन करता है लेकिन माया में फंसकर उसे पहचान नहीं पाता। केवल श्रद्धा और वेदवाणी का अनुसरण करने वाला व्यक्ति ही सच्चा ज्ञान प्राप्त करता है।

उन्होंने आगे बताया कि परमेश्वर समस्त भुवनों का निर्माता है और उसकी महिमा ब्रह्मांड से भी परे अनंत है। अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से वेदों के मार्ग पर चलने और वेदों की ओर पुनः लौटने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया