अनंतनाग के दोरू इलाके में भालू ने व्यक्ति पर हमला कर किया घायल
| Sep 3, 2026, 15:23 IST
अनंतनाग, 03 सितंबर (हि.स.)। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दोरू के मीरमादान इलाके में एक बाग में भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।
एक अधिकारी बताया कि अनंतनाग के दोरू इलाके में जंगली जानवर के हमले में व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को तुरंत प्रारंभिक उपचार के लिए दोरू के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान दोरू के मीरमादान निवासी मोहम्मद मकबूल भट के रूप में हुई। इस बीच घटना की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

