home page

परिमपोरा के फ्रूट मंडी में एक ट्रक से स्कूटी की टक्कर, एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 | 

श्रीनगर, 18 अगस्त (हि.स.)। श्रीनगर के परिमपोरा इलाके के फ्रूट मंडी में एक ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो जाने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यह दुर्घटना फ्रूट मंडी परिमपोरा में तब हुई जब व्यक्ति की स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर जेके13सी-9806 वाले ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को चोटें आईं और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में मृतक की पहचान किलवार तंगमर्ग निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला मगरे के पुत्र मोहम्मद अनवर मगरे (50) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता