बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर मे सात लोग घायल
| Oct 31, 2026, 12:23 IST
सांबा, 31 अक्टूबर (हि.स.)। शनिवार को सांबा जिले के संदबारी इलाके में एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम सात लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया जिसमें स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और बस से घायल यात्रियों को निकालने में मदद की।
अधिकारी ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए सांबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी पहचान की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

