जीसीओई जम्मू में 7 दिवसीय एनएसएस विंटर कैंप का समापन
जम्मू, 05 मार्च (हि.स.)। गोवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन जम्मू में आयोजित 7 दिवसीय एनएसएस विंटर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कैंप के दौरान स्वयंसेवकों ने जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, रचनात्मक कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और टीमवर्क की भावना को विकसित करने का अवसर मिला।
समापन समारोह के अवसर पर आयोजकों ने कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति परिहार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभ्रा जमवाल और प्रो. दीपाली कुंडल के प्रयासों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के कई प्रतिष्ठित संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. दविंदर कौर, डॉ. शालिका गुप्ता, डॉ. अनुराधा चौधरी, प्रो. दीपाली कुंडल, डॉ. शालिनी राणा, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. सुषमा बाला, डॉ. सोनम गांद्रोत्रा, प्रो. चंचल मनहास और प्रो. सतीश शर्मा शामिल थे। सभी ने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कैंप के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी संयोजक डॉ. शुभ्रा जमवाल थीं। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति और पॉश कमेटी के सहयोग से किया गया जिसकी संयोजक डॉ. दविंदर कौर हैं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और समाज में महिलाओं के सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

