झिड़ी मेले में 6 फीट लंबी अगरबत्ती बनी आकर्षण का केंद्र, खुशबू से महका मंदिर परिसर
| Nov 25, 2026, 19:26 IST
जम्मू,, 25 नवंबर (हि.स.)।
झिड़ी मेले के तीसरे दिन भी बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दरबार में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माथा टेक रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में लगाई गई 6 फीट लंबी विशाल अगरबत्ती श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अगरबत्ती जलाते ही इसकी मनमोहक खुशबू पूरे मंदिर परिसर में फैल गई। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी बड़ी अगरबत्ती पहली बार देखी है। बच्चे और युवा इसके साथ सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। पूरे मेले में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

