home page

पलौरा के बाबा सिधगोरिया धाम में 57वां शतचंडी महायज्ञ संपन्न

 | 

जम्मू,, 20 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू के पलौरा स्थित बाबा सिधगोरिया धाम में 11 दिवसीय 57वां शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत शामिल हुए। महंत श्री डॉ. सत्यनारायण दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का अंतिम प्रवचन दिया। महंत श्री कुलदीप सिंह जी महाराज ने आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में टीम जम्मू के चेयरमैन व भाजपा प्रवक्ता जोरावर सिंह जम्वाल समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्णाहुति के दौरान शांति, भक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता