रियासी में ज्योतिपुरम के पास मिनी-बस पलटने से 5 लोग घायल
| Oct 25, 2026, 15:28 IST
रियासी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। रविवार को रियासी जिले के ज्योतिपुरम के पास एक मिनी-बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोग घायल हो गए।
यह हादसा तब हुआ जब मिनी-बस बकल से रियासी जा रही थी। खबर लिखे जाने के समय बचाव अभियान चल रहा था। घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

