home page

अवैध खनन पर कठुआ पुलिस की कार्रवाई, कीढ़ियां गंडयाल में 5 डंपर जब्त

 | 
अवैध खनन पर कठुआ पुलिस की कार्रवाई, कीढ़ियां गंडयाल में 5 डंपर जब्त


कठुआ, 06 अगस्त (हि.स.)। अवैध खनन और खनन सामग्री की अवैध ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने कीढ़ियां गंडयाल इलाके में 5 डंपरों को जब्त किया है।

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कीढ़ियां गंडयाल नाके पर बिना वैध अनुमति और बिना ए-फॉर्म के निर्माण सामग्री ले जा रहे पांच डंपरों को पकड़ा। जब्त किए गए डंपरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया