home page

जम्मू के गांधी नगर में 43वीं जूनियर नेशनल टेनिकॉइट चैंपियनशिप का आयोजन

 | 

जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के गांधी नगर स्थित ग्रीन फील्ड ग्राउंड में आज से 43वीं जूनियर नेशनल टेनिकॉइट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 17 से 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। चैंपियनशिप का आयोजन टैनिक्आइट फेडरेशन आफ इंडियां के तत्वावधान में जेएंडके स्पोर्टस काउंसिल के सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जूनियर स्तर पर टेनिकॉइट खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। पांच दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता