home page

अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त

 | 
अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त


कठुआ, 16 मार्च (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों में एक डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं, जो बिना वैध अनुमति निर्माण सामग्री का परिवहन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार घाटी आउटपोस्ट की टीम ने गश्त के दौरान घाटी क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त डंपर जेके08पी-5677 को पकड़ा। यह कार्रवाई इंचार्ज आउटपोस्ट घाटी पीएसआई शिव दत्त ने डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह और एसएचओ कठुआ इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में की। दूसरी कार्रवाई पुलिस पोस्ट जखोल की टीम ने जुथाना क्षेत्र में की, जहां रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जेके08एन-0579 को बिना किसी वैध अनुमति के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक की पहचान शौकत अली पुत्र मोहम्मद शफी निवासी जुथाना के रूप में हुई है। वहीं तीसरी कार्रवाई में बसोहली पुलिस ने डाली खड्ड क्षेत्र में रेत से लदी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली जेके08पी-7374 को बिना ए-फॉर्म के पकड़ा। वाहन को रमन सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी शारा तहसील बसोहली चला रहा था। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया