home page

10 में से 3 एमएसीटी मामलों का लोक अदालत में निपटारा, 10.75 लाख रुपये का अवार्ड

 | 
10 में से 3 एमएसीटी मामलों का लोक अदालत में निपटारा, 10.75 लाख रुपये का अवार्ड


कठुआ, 26 सितंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ के अध्यक्ष प्रवीण पंडोह के मार्गदर्शन में शनिवार को कोर्ट परिसर कठुआ स्थित एडीआर सेंटर में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विशेष लोक अदालत के सुचारु संचालन के लिए एक बेंच का गठन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ प्रवीण पंडोह तथा डीएलएसए कठुआ की सचिव उर्वशी आर. भार्गव शामिल रहीं। लोक अदालत में कुल 10 एमएसीटी मामलों को आपसी सहमति से निपटारे के लिए लिया गया जिनमें से 3 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 10 लाख 75 हजार रुपये की राशि समझौते के तहत प्रदान करने का अवार्ड किया गया।

विशेष लोक अदालत का आयोजन वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को बढ़ावा देने तथा लोगों को मामलों के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और कम खर्चीले समाधान की सुविधा प्रदान करने की दिशा में न्यायपालिका एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया