home page

कठुआ-चडवाल में अवैध खनन में लिप्त 3 डंपर जब्त

 | 
कठुआ-चडवाल में अवैध खनन में लिप्त 3 डंपर जब्त


कठुआ, 22 मार्च (हि.स.)। जिला पुलिस कठुआ ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए कठुआ और चडवाल क्षेत्र में कार्रवाई कर 3 डंपरों को जब्त किया है। ये वाहन बिना अनुमति रेत-बजरी के अवैध खनन व परिवहन में लिप्त पाए गए।

जानकारी के अनुसार थाना कठुआ क्षेत्र में गश्त के दौरान 2 डंपर जेके08एल-8711 व जेके02डीइी-4129 को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया। वहीं चडवाल क्षेत्र में एक अन्य डंपर जेके02इीइी-7986 को निर्धारित मात्रा से अधिक खनन सामग्री ले जाने पर हिरासत में लिया गया। तीनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया