home page

कठुआ में जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 | 
कठुआ में जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


कठुआ, 25 अप्रैल (हि.स.)। जनगणना 2027 (फेज-1 हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना) के तहत फील्ड ट्रेनर्स के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को डीसी ऑफिस परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

यह कार्यक्रम उपायुक्त एवं प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य आगामी जनगणना कार्यों के सुचारू संचालन के लिए ट्रेनर्स की क्षमता को मजबूत करना था। समापन सत्र में एडीसी एवं जिला जनगणना अधिकारी विश्वजीत सिंह ने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए जनगणना को विकास योजनाओं और नीतियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे साझा करें। प्रशिक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग, डिजिटल डेटा एंट्री और फील्ड प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी सिधार्थ आनंद और मास्टर ट्रेनर संजय कुमार द्वारा दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लिया जो आगे जमीनी स्तर पर गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया